गोड्डा में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, इंडिया गठबंधन ने निकाला मार्च

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये और लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन ने गोड्डा में विरोध प्रदर्शन किया। गठबंधन के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर भी विरोध जताया गया।

विरोध मार्च की शुरुआत गोड्डा के अशोक स्तंभ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारी कारगिल चौक, मेन रोड, मस्जिद चौक और लहेरी टोला होते हुए महिला कॉलेज पहुंचे। वहां से मार्च पुनः कारगिल चौक होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल तक पहुंचा। अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे इंडिया गठबंधन बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर सीपीआई नेता अशोक कुमार साह, प्रदेश राजद महासचिव धनंजय यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष वेणु चौबे सहित इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले