ग्रामीणों की आय बढ़ाकर पलायन रोकना सरकार का लक्ष्य: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : . ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज रांची में आयोजित CINI Conclave 2025 के तहत Jharkhand Green Inclusive Lakhpati Kisan कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर, सक्षम और सशक्त बनाना है, ताकि ग्रामीण परिवारों को बेहतर अवसरों के लिए शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। मंत्री ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग, JSLPS, मनरेगा और वाटरशेड मिशन समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं, जिससे किसानों और मजदूरों की आय में लगातार वृद्धि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि JSLPS के SHGs और FPOs के माध्यम से कोल-माइनिंग प्रभावित क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय समुदाय को स्थायी लाभ मिले। उन्होंने सभी हितधारकों के प्रयासों की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और दक्षता के साथ प्रत्येक पात्र लाभुक तक पहुँचे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, विशेषज्ञ, SHG महिलाएँ, किसान प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों