
भागलपुर : भागलपुर में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार के आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ मंत्री का अभिनंदन किया।
जिला अतिथिगृह में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने मंत्री श्रवण कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान युवा जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बड़े पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि मंत्री के भागलपुर आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में जदयू के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

