घाटशिला उपचुनाव को लेकर प्रचार करने पहुंचे ओडिशा के सीएम कहा—‘परिवर्तन होकर रहेगा’

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में मंगलवार को एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि “घाटशिला में परिवर्तन होकर रहेगा।” मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि ओडिशा में डबल इंजन की सरकार के कारण राज्य तेजी से विकास कर रहा है और आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। जबकि झारखंड खनिज-संपदा से समृद्ध होने के बावजूद बेरोजगारी, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, और जनता एनडीए की नीतियों से प्रभावित होकर उसका समर्थन कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और झारखंड में भी विकास का नया अध्याय लिखने जा रही है। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता चंपाई सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित रहे। नेताओं ने राज्य की वर्तमान सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि जनता अब विकल्प चाहती है। गौरतलब है कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ झामुमो और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और सभाएं कर रहे हैं
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को