घाटशिला में नालियों की सफाई और मरम्मत कार्य शुरू, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया शिलान्यास

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला: बरसात के मौसम से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने मुख्य सड़क की नालियों की सफाई और मरम्मत कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। नेताजी सुभाष चौक के समीप आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की और कहा कि शहर को स्वच्छ एवं जलजमाव मुक्त बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

विधायक ने बताया कि कार्य के लिए 10 मजदूर, दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों की निगरानी समिति बनाई गई है। वहीं, पावड़ा की मुखिया पार्वती मुर्मू और घाटशिला के मुखिया प्रफुल्ला चंद्र हांसदा को मजदूरों की उपस्थिति और भुगतान से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता जगदीश भक्त ने कहा कि वर्षों से शहर की सफाई व्यवस्था उपेक्षित रही है। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान पूरा होने के बाद एक स्थायी समिति का गठन किया जाएगा, जो भविष्य में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करेगी। उन्होंने नागरिकों से भी शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।

शिलान्यास के बाद विधायक सोमेश चंद्र सोरेन अपने समर्थकों के साथ पैदल गोपालपुर पहुंचे, जहां स्थानीय समाजसेवी विमल सिंह ने अधूरे पड़े पेयजल नल और गोपालपुर से राज स्टेट तक सार्वजनिक शौचालय की कमी की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने दोनों समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में झामुमो के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गुवाहाटी में जाम और ट्रेन लेट से मिलेगी राहत, 1474 करोड़ से बनेगा नया सरायघाट पुल

कटिहार। पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार गुवाहाटी में बढ़ते ट्रैफिक और ट्रेनों के दबाव को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला समय

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला समय कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में रेलवे ट्रैक

**पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया, अगस्त में 0\.957 मिलियन टन माल की लोडिंग**

कटिहार: पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगस्त 2026 में कुल 0.957 मिलियन टन माल की लोडिंग

जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान : डालसा

महागामा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से शनिवार को महागामा प्रखंड स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में लीगल लिटरेसी सह आउटरीच एंड अवेयरनेस कार्यक्रम