घुटनों के बल बाबा धाम की कठिन यात्रा, बेटे का साथ बना श्रद्धा की मिसाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज से देवघर तक जाने वाले कांवड़िया पथ पर हर साल आस्था के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं। कोई नंगे पांव यात्रा करता है, कोई दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़ता है, तो कोई कठिन तपस्या के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर प्रस्थान करता है। इसी बीच कांवड़िया पथ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।

लखीसराय जिले के रामचंद्रपुर निवासी सुबोध कुमार घुटनों के बल बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं। उनकी तपस्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पांच से सात दिनों में वह केवल लगभग सात किलोमीटर की दूरी ही तय कर पाए हैं। इसी गति से चलने पर उन्हें देवघर पहुंचने में दो महीने से अधिक समय लग सकता है। इस कठिन यात्रा में उनका बेटा हर पल उनके साथ है। वह पिता के आगे-आगे फोम बिछाता चलता है, ताकि घुटनों पर पड़ने वाला दबाव कुछ कम हो सके। इसके बावजूद कुछ ही किलोमीटर की यात्रा में उनके दोनों घुटने बुरी तरह छिल चुके हैं और दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है।

असहनीय पीड़ा के बावजूद सुबोध कुमार का संकल्प अडिग है। उनका कहना है कि चाहे जितना समय लगे और कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े, वह बाबा भोलेनाथ के दरबार तक पहुंचकर ही दम लेंगे। कांवड़िया पथ पर उनकी यह कठिन साधना श्रद्धालुओं के लिए आस्था, धैर्य और अटूट विश्वास का प्रतीक बन गई है। उनका मानना है कि महादेव की कृपा से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा