चंपानगर मंडल में भाजपा की बैठक, सेवा संकल्प अभियान और कोशी स्नातक चुनाव पर बनी रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी चंपानगर मंडल की बैठक एआर अग्रवाल स्कूल, चंपानगर के प्रांगण में मंडल अध्यक्ष अमृतलाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मंडल प्रभारी अमरदीप साह उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रंजीत गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता शासनकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी के निर्देशानुसार चंपानगर मंडल में भी अभियान के तहत 13 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इनमें आशीर्वाद दीप, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, बड़नगर सेवा वाराणसी, सेवा मेरा योगदान, सेवा हेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जन सेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए मंडल स्तर पर संयोजक भी बनाए गए।

बैठक में 2026 में होने वाले कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बूथ से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल स्तर तक स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने का निर्णय लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं से स्नातक मतदाताओं के घर-घर जाकर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील करने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मंडल प्रभारी अमरदीप साह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके सत्ता शासनकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को चंपानगर मंडल के कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर सफल बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान तेज करने को कहा।

मंडल अध्यक्ष अमृतलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं। चंपानगर मंडल सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाकर प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। बैठक को हेमंत कुमार, गुड्डू कुमार, प्रमोद गुप्ता और प्रेम बहादुर समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

बैठक में अनुप लाल साह, हेमंत कुमार, राखी राज, कल्पना देवी, मंजु देवी, प्रमोद गुप्ता, ज्ञानेंद्र मिश्रा, संजय मालाकार, रंजीत गुप्ता, अभिनंदन यादव, हरीश ठाकुर, पुरुषोत्तम शाह, गोकुल गुप्ता, मनोज बुधिया, पुणेदु चंद गुप्ता, अजय साह, जय राम, नवीन, प्रेम बहादुर, सूरज लाल, विनोद, गुड्डू तांती समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।