चतरा में टीएसपीसी के दो गुटों में हुई फायरिंग, दो की मौत और दो घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा जिले के सुदूरवर्ती कुंदा थाना क्षेत्र स्थित गेंदरा गांव में रविवार की आधी रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी कट्टा बरामद किया है। एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि दो गुटों में हुई वर्चस्व की लड़ाई में मारे गए दो उग्रवादियों में से एक की पहचान टीएसपीसी संगठन के सब जोनल कमांडर देवेंद्र गंझू के रूप में हुई है। उस पर चतरा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू के कई थानों में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे की शिनाख्त चुरामन गंझू के रूप में हुई है। गंभीर घायलों में श्याम भोक्ता और उसका साला गोपाल गंझू शामिल है। दोनों को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि कुंदा निवासी श्याम भोक्ता पर भी नक्सली वारदात में संलिप्तता को लेकर कई मामले दर्ज हैं। एसपी के अनुसार देवेंद्र गंझु और चुरामन अपने कुछ साथियों के साथ श्याम भोक्ता के घर पहुंचा। इस दौरान किसी आपसी विवाद को लेकर दोनों के बीच फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में देवेंद्र और चुरामन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपाल भोक्ता और उसका साला गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लेवी के बंटवारे और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक