चाय बागान क्षेत्र के आदिवासी परिवारों की समस्याएँ लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड विधानसभा में सोमवार को असम के चाय बागान क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी परिवारों की समस्याएँ लेकर आदिवासी समन्वय समिति भारत (असम) का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को असम में रह रहे आदिवासी समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया तथा सरकार की उदासीनता से उत्पन्न समस्याओं पर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान झारखंड से असम ले जाए गए आदिवासी परिवार आज भी वहाँ दोयम दर्जे का जीवन जीने पर मजबूर हैं। असम सरकार की लापरवाही के कारण आदिवासी समुदाय निरंतर पिछड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि झारखंड सरकार उनके हक, अधिकार और पहचान की रक्षा के लिए हर संभव सकारात्मक पहल करेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही झारखंड सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल असम दौरे पर भेजा जाएगा, जो वहाँ के चाय बागानों में रहने वाले आदिवासी परिवारों की स्थिति का आकलन करेगा। उन्होंने चाय बागान श्रमिक आदिवासियों को एसटी दर्जा दिलाने के प्रयासों को दोहराया और कहा कि उनके दैनिक वेतन में वृद्धि तथा भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी सार्थक कदम उठाए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इस विषय का नेतृत्व करें ताकि असम में रह रहे आदिवासी समुदाय की आवाज केंद्र और राज्य सरकार तक मजबूती से पहुँच सके। मुलाकात के दौरान मंत्री चमरा लिंडा, आदिवासी समन्वय समिति भारत (असम) के जीतेन केरकेट्टा, बिरसा मुंडा, तरुण मुंडा, गणेश, अजीत पूर्ति, राजेश भूरी, बाबूलाल मुंडा, मंगल हेंब्रम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों