चार बार रेप का शिकार हुई महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी, आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर पर मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुंबईः महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर होटल के कमरे में मृत पाई गईं. डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पीड़िता ने अपनी हथेली पर कथित सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी पर पांच महीने तक उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया.
सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा कि PSI गोपाल बडाने ने पांच महीने तक उनके साथ कई बार रेप किया. पीड़िता ने ये भी लिखा कि पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत बांकर ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. डॉक्टर ने नोट में लिखा था, “पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल बडाने मेरी मौत का कारण है. उसने मेरा चार बार रेप किया. उसने मुझे पांच महीने से अधिक समय तक बलात्कार, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार बनाया.”
घटना सामने आने के बाद, पुलिस ने महिला डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डॉक्टर के हाथ पर लिखे सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच की जा रही है. सुसाइड नोट की प्रमाणिकता साबित करने और सभी कानूनी प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए ये जांच होगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष