चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्षों की बायोग्राफी पुस्तक का लोकार्पण आज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के गौरवशाली इतिहास और नेतृत्व की विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए संगठन के पूर्व अध्यक्षगणों की जीवनी पर आधारित बायोग्राफी पुस्तक का लोकार्पण 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को किया जाएगा। यह आयोजन चैम्बर भवन में शाम 5 बजे संपन्न होगा। पुस्तक में चैम्बर के पूर्व अध्यक्षगणों के जीवन, उनके योगदान और संगठन को दिशा देने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तृत विवरण संकलित किया गया है। यह दस्तावेज न केवल संगठन की ऐतिहासिक धरोहर को संजोएगा, बल्कि व्यापार और उद्योग जगत को प्रेरणा भी देगा। चैम्बर अध्यक्ष श्री परेश गट्टानी ने कहा कि यह पहल संगठन की परंपराओं और उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक व्यापार जगत के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी और संगठन की जड़ों को और मजबूत करेगी। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर व्यापारिक जगत में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में उद्यमी तथा संगठन से जुड़े लोग इस लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष