चौकीदार बहाली के तहत पुलिस लाईन मैदान में आज शारीरिक दक्षता परीक्षा में 419 महिला अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : पाकुड़ में चौकीदार नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे चरण के दूसरे दिन पुलिस लाईन मैदान पाकुड़ में आज सुबह 05:30 बजे से चौकीदार नियुक्ति की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुआ। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया की सरकार के गाइडलाइन के तहत शारीरिक दक्षता जांच कराई जा रही हैं। चौकीदार बहाली के तहत निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया हैं। उन्होंने कहा कि अपरिहार्य कारणों से कुछ अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा छुटा है जिसके लिए एक अंतिम तिथि निर्धारित की जाएगी। आज चौकीदार बहाली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा में 419 महिला अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।

मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया,परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडियस बाड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति, कार्यपालक दंडाधिकारी कांति रश्मि, श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक