छठ पर्व के बीच धनबाद में बड़ा हादसा, भूस्खलन में एक की मौत, दो घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद । छठ महापर्व के बीच धनबाद में एक बड़ा हादसा होने का मामला प्रकाश में आया है। पुटकी थाना क्षेत्र के सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग में रविवार को हुए भूस्खलन में तीन मजदूर मलबे में दब गए। जिसमे से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में दीपक पंडित नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि गणेश महतो और किशोर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मृतक केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित राजपूत बस्ती का निवासी था। स्थानीय भोला सिंह के अनुसार, मृतक दीपक पंडित कंपनी के ऑफिस में कार्यरत था। रविवार की सुबह डीजल टैंकरों में डीजल भरवाने के लिए माइंस गया था। इसी दौरान अचानक ओबी का ढेर धंस गया और तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला, लेकिन दीपक पंडित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वही घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और लोगों ने मृतक का शव कंपनी गेट के सामने रख कर मुआवजा और आश्रित को नियोजन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराने का प्रयास किया गया। बाद में कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित हुई। बातचीत के बाद मृतक के परिजन शंभु पंडित और कंपनी प्रबंधक प्रमोद सिंह ने बताया कि ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा, एक लाख रुपये क्रिया क्रम के लिए और मृत युवक के आश्रित को एक नौकरी देने पर सहमति बनी। वहीं, इसके बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को