छत्तीसगढ़ में झारखंड के मजदूरों की मौत पर भड़के विधायक जयराम महतो , सदन में उठाएंगे मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद: छत्तीसगढ़ के रायपुर में झारखंड के मजदूरों के साथ मारपीट की गई. जिसके बाद वहां से भागने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई. तीन मजदूर घायल हो गए. इस पूरे मामले में डुमरी विधायक ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. विधायक जयराम महतो ने सदन में प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने की बात कही.

जयराम महतो ने कहा कि प्रवासियों की समस्याओं को लेकर हमसे ज्यादा चिंतित कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर के जिलों में हर दूसरे-तीसरे दिन प्रवासी मजदूरों से जुड़ी घटनाएं देखने को मिलती हैं. यह बेहद दुखद है कि हम दूसरे राज्यों में काम करने जाते हैं और काम के बदले हमें मौत मिलती है, इतना ही नहीं मौत के बाद हमें अपमान भी झेलना पड़ता है. उन्होंने कहा कि शव को वापस लाने और फिर मुआवजे के लिए हमें जद्दोजहद करनी पड़ती है. कंपनी को फटकार लगानी पड़ती है. काफी मंथन के बाद समस्या का समाधान होता है. राज्य सरकार को इस मामले में सजग रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम विधानसभा के आगामी सत्र में प्रवासियों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की