छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे मोहल्ले में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

मटका फोड़ कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए। इस दौरान मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा मोहल्ला गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान गणेश के प्रति आस्था और उत्साह नजर आया। वहीं, बप्पा की विदाई के समय कई श्रद्धालु भावुक भी दिखे। लोगों ने नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से गणपति महोत्सव मनाने की कामना की।

श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष भगवान गणेश का महोत्सव और भी धूमधाम से मनाने की कामना के साथ बप्पा को भावभीनी विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान छोटी अलीगंज में उत्साह, उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत