**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों और कार्यान्वयन एजेंसियों की ओर से प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श कर जनहित एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का चयन और अनुमोदन करना था।

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, खेल, समाज कल्याण, पर्यटन, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रस्तावित योजनाओं पर विभागवार और एजेंसीवार चर्चा की गई। संबंधित विभागों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों की आवश्यकता और उपयोगिता पर विचार-विमर्श के बाद समिति ने योजनाओं का चयन कर उन्हें अनुमोदित किया।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि जिला योजना के माध्यम से जिले के विकास को गति देने और आमजनों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से योजनाओं का चयन किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में जनहित, स्थानीय आवश्यकता और प्राथमिकता को विशेष महत्व देने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि स्वीकृत योजनाओं का लाभ निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप आमजनों तक पहुंचाया जा सके।

बैठक के दौरान जिला योजना के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तथा भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत