जदयू प्रदेश कमिटी विस्तार: भागलपुर के तीन नेताओं को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए भागलपुर के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, कहलगांव नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव चंद्रवंशी तथा उर्दू परामर्शदात्री समिति की सदस्या शबाना दाऊद को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। तीनों नेताओं के मनोनयन से जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश सचिवों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीनों नेताओं के लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों प्रदेश सचिव संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जिला जदयू परिवार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश सचिवों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर तीनों नेताओं को बधाई दी और उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल