जयराम ने श्वेता सिंह पर किया अटैक , कहा जानकारी छिपाने के मामले की जांच हो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
 बोकारो ; डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा है कि बोकारो की विधायक श्वेता सिंह द्वारा दो-दो पैन आइडी, चार जगहों से वोटर लिस्ट में नाम और शपथ पत्र में जानकारी छिपाने के मामले की जांच होनी चाहिए. संबंधित एजेंसी इस मामले की जांच करे. दोषी पाये जाने पर विधायक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. श्री महतो ने कहा कि जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत प्रावधान निहित है. इस कानून के आलोक में कार्रवाई होनी चाहिए. कानून सबके लिए बराबर है. इधर जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव और राजधनवार से पार्टी प्रत्याशी रहे राजदेश रतन ने स्पीकर रबींद्र नाथ महतो को पत्र लिख कर विधायक श्वेता सिंह की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है. श्री रतन ने स्पीकर से आग्रह किया है कि बोकारो विधानसभा की कांग्रेस विधायक के पास एक से अधिक पैन कार्ड है. विधायक के पास अनेक निर्वाचन पत्र है. चुनावी हलफनामे में भी बकाया को लेकर गलत जानकारी दी है. इस मामले की जांच कर उनकी सदस्यता रद्द की जाये. बोकारो की उपायुक्त ने एक दिन पहले ही निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर सारी सूचना दी है. प्रारंभिक जांच के बाद जिला से निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी गयी है. मालूम हो कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल श्वेता सिंह के मामले में सारे तथ्यों के साथ राजभवन पहुंचा था. पूर्व विधायक विरंची नारायण की ओर से एक पत्र राज्यपाल को सौंप कर कार्रवाई की मांग की गयी थी. राजभवन जाने वालों में आदित्य साहू, सीपी सिंह, राकेश प्रसाद व बिरंची नारायण शामिल थे. राज्यपाल से इस मामले में निर्वाचन आयोग को निर्देश देने का आग्रह किया गया था.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक