जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने होम वोटिंग, रिसीविंग सेंटर एवं कमीशनिंग कार्य का लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:रविवार को विधानसभा आम चुनाव 2024 निष्पक्ष, निर्भिक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने जिला में चल रहे होम वोटिंग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में 01-राजमहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 85+ वरिष्ठ मतदाता अंजनी कुमार सिन्हा से मिले एवं उन्हें पुष्प देकर लोकतांत्रिक के इस महान पर्व में सम्मिलित होने को लेकर आभार प्रकट किया।वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा माइक्रो आब्जर्वर, पीठासीन पदाधिकारी को होम वोटिंग से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए । तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,साहिबगंज में बनाए जा रहे रिसीविंग सेंटर में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।साथ ही समाग्री कोषांग का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गई निर्वाचन कार्य से जुड़े समाग्री का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं विधानसभा चुनाव 2024 अतर्गत ईवीएम वीवीपीएटी, के कमीशनिंग आज से प्रारंभ किया गया।03- बरहेट (अ०ज०जा०) सामान्य प्रेक्षक मजीद खलील अहमद ड्राबु एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमंत सती के द्वारा सीयू बीयू, एवं वीवीपीएटी, के द्वितीय रेंडमाइजेशन, के उपरांत कमीशनिंग का कार्य का जायजा लिया

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में बिरसा कृषि जागरूकता रथ को डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी, 15 दिनों तक गांव-गांव होगा भ्रमण

गोड्डा। किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के “विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026”

जेबीसीसीआई-12 के गठन में देरी के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियनों का जोरदार प्रदर्शन, मांगें रखीं

महागामा (गोड्डा), संवाददाता : जेबीसीसीआई-12 (ज्वाइंट बाइपार्टाइट कमेटी फॉर द कोल इंडस्ट्री) के गठन में हो रही देरी के विरोध में बुधवार को राजमहल परियोजना

एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में यूजी नामांकन शुरू, 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी

मेहरमा : सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन प्रक्रिया

महागामा के राजेंद्र स्टेडियम में सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, विजेता टीमें सम्मानित

महागामा। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजेंद्र स्टेडियम, महागामा में मंगलवार को आयोजित सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 एवं अंडर-15 बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का