जिला विधिज्ञ संघ चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए आज सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया। मतदान केंद्र पर अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरे परिसर में लोकतांत्रिक उत्साह का माहौल बना रहा। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।

कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए इसे विधिज्ञ संघ के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि यदि योग्य, ईमानदार और दूरदर्शी नेतृत्व का चयन होता है, तो इससे न केवल जिला विधिज्ञ संघ मजबूत होगा बल्कि भागलपुर के न्यायिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

बुद्धिजीवियों ने उम्मीद जताई कि नया नेतृत्व अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ भागलपुर में हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना जैसे लंबे समय से लंबित मुद्दों को भी मजबूती से उठाएगा। इससे आम लोगों को भी न्यायिक सुविधाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा।

मतदान केंद्र पर अधिवक्ताओं के बीच “पहले मतदान, फिर जलपान” का नारा भी खूब गूंजता रहा। इस संदेश के साथ मतदाताओं को पहले अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदान करने के बाद अधिवक्ताओं के चेहरों पर संतोष और उत्साह साफ दिखाई दिया। सभी ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पर खुशी जताई।

अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि विभिन्न पदों पर कौन उम्मीदवार जीत हासिल कर विधिज्ञ संघ की कमान संभालता है और आने वाले समय में संघ तथा भागलपुर के न्यायिक विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले