जीएसटी सुधार के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन, पिछली पंक्ति में नजर आए मोदी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्यशाला में ऐतिहासिक जीएसटी सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया जहां वह आम कार्यकर्ता की तरह कार्यशाला की आखिरी पंक्ति में सहज भाव से बैठे दिखाई दिए।भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार सुबह 11 बजे से संसद के जीएमसी बालयोगी सभागार में शुरू हुई। इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल हुए । इस कार्यशाला में उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी और विकसित भारत समेत कई मुद्दों पर चर्चा होनी है।इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से जीएसटी सुधारों की घोषणा को साकार करने पर भाजपा सांसदों ने प्रस्ताव पारित करके उनका अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया।भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन सांसदों के लिए महत्वपूर्ण चार सत्र होंगे। पहला सत्र आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत, ईज ऑफ डूइंग और युवा शक्ति एवं रोजगार पर होगा। दूसरा सत्र सांसदों की ओर से सोशल मीडिया के प्रभावी प्रयोग पर होगा। तीसरा सत्र सांसदों की स्थायी समिति के समूहों से संबंधित है, जिसमें अलग-अलग मंत्रालयों की संसदीय समितियों से जुड़ा है।इसमें संसदीय समिति की कार्यवाही का महत्व, संसद सत्र की तैयारी, संसदीय नियमावली का इस्तेमाल, मंत्रालय रिपोर्ट का अध्ययन और सांसद के रूप में व्यवहार और सावधानी आदि पर चर्चा होगी। चौथे और अंतिम सत्र में सागरीय क्षेत्र, लेफ्ट विंग क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, शहरी क्षेत्र और पहाड़ी और उत्तर पूर्व क्षेत्र के बारे में चर्चा होगी।भाजपा कार्यशाला के दूसरे दिन सोमवार को नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा सांसदों को चुनाव प्रक्रिया, मतदान करने का तरीका और सावधानियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।ज्ञात रहे कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी न्यायमूरित बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक