नई दिल्ली ; भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जुएल ओराव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने एक बयान में कहा है कि केन्द्रीय मंत्री श्री ओराव को झारखंड में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक
महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत




