जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची  ;  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा में कुल 864 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। आयोग की ओर से यह परिणाम ऐसे समय में जारी किया गया है जब अभ्यर्थी पिछले दस महीनों से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे।
गौरतलब है कि हाल ही में रिजल्ट की मांग को लेकर जेपीएससी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने आमरण अनशन शुरू किया था। आंदोलन को समर्थन देने डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे थे। उन्होंने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर राज्यपाल से इस विषय पर बात करने का आश्वासन दिया था। इसके अगले ही दिन राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और उसी समय जेपीएससी अध्यक्ष से भी चर्चा की। राज्यपाल ने उस दौरान ही यह भरोसा दिलाया था कि 10 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
आख़िरकार सोमवार को JPSC ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इस लंबे इंतज़ार को ख़त्म कर दिया। आगे इंटरव्यू और अंतिम चयन प्रक्रिया को लेकर जल्द ही जानकारी जारी की जाएगी।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत