झारखंडी कलाकारों को सम्मान और मंच देने की दिशा में बंधु ने की पहल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की के मोरहाबादी स्थित आवास पर राज्य के सांस्कृतिक और झारखंडी कलाकारों की एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में राज्य भर से प्रसिद्ध कलाकारों ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड की माटी में अपार सांस्कृतिक प्रतिभा है, लेकिन उन्हें समुचित मंच और मार्गदर्शन की ज़रूरत है। उन्होंने राज्य सरकार से एक राज्य स्तरीय कला एकेडमी के गठन की मांग करने की घोषणा की, ताकि कलाकारों को न सिर्फ मंच मिले, बल्कि उनके हुनर को निखारने का अवसर भी उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा, “कलाकारों को केवल तालियों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनके लिए स्थायी रोज़गार के अवसर भी सृजित किए जाने चाहिए।” तिर्की ने यह भी घोषणा की कि राज्य के सभी 24 जिलों के कलाकारों के लिए एक भव्य समागम का आयोजन किया जाएगा, जिससे झारखंडी कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सके।इस अवसर पर कलाकारों के जीवन और योगदान पर आधारित एक स्मृति ग्रंथ (सोवेनियर) प्रकाशित करने की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. एम. तौसीफ, वरिष्ठ नेता मंजूर अहमद अंसारी, निरंजन पासवान और खुर्शीद हसन रूमी भी उपस्थित थे।

बैठक में पवन कुमार राय, पंकज कुमार, रमेश गुप्ता, भूषण मुंडू, वर्षा लकड़ा, पूजा मुंडा, रूपेश गुप्ता, अंजली देवी, ज्योति मिंज और सुनैना कच्छप समेत कई चर्चित कलाकार मौजूद थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सांस्कृतिक कार्यकर्ता और कलाकार शामिल हुए।

 

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक