झारखंड की विरासत को यूनेस्को में दर्ज कराने की दिशा में कदम , मेगालिथिक और फॉसिल विरासत को विश्व धरोहर बनाने की तैयारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
लंदन | यूके यात्रा :- सुदिव्य कुमार मंत्री ,पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग ने कहा कि लंदन में म्यूज़ियम ऑफ़ लंदन आर्कियोलॉजी (MOLA) के साथ झारखण्ड के प्राचीन मेगालिथ/मोनोलिथ स्थलों के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन पर गहन व सार्थक चर्चा हुई।आज हमारी टीम यूके के 4 प्रमुख संस्थानों से संवाद कर रही है, ताकि सर्वोत्तम तकनीकी विशेषज्ञता के साथ आगे की ठोस कार्ययोजना बनाई जा सके।इन ऐतिहासिक धरोहरों को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। झारखण्ड की विरासत, अब विश्व के सामने होगी । मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक आधिकारिक यूनाइटेड किंगडम में झारखण्ड की मेगालिथिक, मोनोलिथिक एवं जीवाश्म (फॉसिल) विरासत के संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण संस्थागत के संबंध में हुई। इस क्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार का लंदन में Museum of London Archaeology (MOLA) के साथ झारखण्ड के प्राचीन मेगालिथ/मोनोलिथ स्थलों के संरक्षण, वैज्ञानिक प्रलेखन, तकनीकी मूल्यांकन तथा दीर्घकालिक प्रबंधन ढांचे पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संरक्षण पद्धतियों, तकनीकी सहयोग तथा क्षमता-विकास के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की गई। इसी क्रम में Wardell Armstrong / SLR Consulting के साथ आयोजित बैठक में झारखण्ड के मेगालिथिक, मोनोलिथिक एवं फॉसिल-समृद्ध स्थलों के वैज्ञानिक संरक्षण, पर्यावरण-संवेदी प्रबंधन तथा दीर्घकालिक योजना से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों से तकनीकी परामर्श किया गया। इन बैठकों का उद्देश्य झारखण्ड की प्राचीन विरासत के संरक्षण हेतु अंतरराष्ट्रीय तकनीकी विशेषज्ञता के साथ एक संरचित एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करना है, जिससे इन स्थलों का संरक्षण वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ सुनिश्चित किया जा सके। उक्त पहल झारखण्ड की मेगालिथिक, मोनोलिथिक एवं फॉसिल विरासत को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह