झारखंड के इन 12 जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी,पश्चिमी एवं दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :झारखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी है। अब भारतीय मौसम विभाग की तरफ से राज्य के 12 जिलों में सोमवार को अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, जिन जिलों में बाढ़ का खतरा है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो, सरायकेला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में रविवार से मध्यम से भारी बारिश जारी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती हवाओं और कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और राज्य के पश्चिमी एवं दक्षिणी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि झारखंड में एक जून से छह जुलाई के बीच 69 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान राज्य में 246.2 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले 417.2 मिमी वर्षा हुई। अधिकारी ने बताया कि लातेहार जिले में सबसे अधिक अतिरिक्त वर्षा (157 प्रतिशत) दर्ज की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को