झारखंड कैडर की आइएएस वंदना दादेल बन सकती है सीएस , रास्ता साफ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड कैडर की आइएएस वंदना दादेल को मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति देने का साफ साफ हो गया है. जानकारी के अनुसार सरकार ने इससे संबंधित संचिका पर अपनी सहमति दे दी है. वंदना दादेल को सीएस रैंक का लाभ एक जनवरी 2026 से मिलेगा. जल्द ही इसका आदेश जारी किया जायेगा.वंदना दादेल 1996 बैच की आइएएस हैं । वर्तमान में झारखंड कैडर के तीन सीएस रैंक के अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्त में हैं. इसमें शैलेश कुमार सिंह भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव हैं. शैलेश सिंह 1991 बैच के अफसर हैं. वे 31 मार्च 2026 को रिटायर हो जायेंगे.

1992 बैच की निधि खरे केंद्र में उपभोक्ता मामले की सचिव हैं और 1995 बैच के सत्येंद्र सिंह केंद्र में कैबिनेट सचिवालय में एडिशनल सेक्रेट्री के पद पर कार्यरत हैं. झारखंड में मुख्य सचिव सहित तीन सीएस रैंक के अफसर हैं. मुख्य सचिव अविनाश कुमार 1993 बैच के अफसर हैं. राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी 1995 बैच के अफरांची सर हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह 1995 बैच के अफसर हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष