झारखंड बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने की तैयारी, कई नाम रेस में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk: झारखंड में बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं. अब प्रदेश बीजेपी के सामने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की चुनौती है. पार्टी को एक ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो निराशावादी माहौल से उबारकर जोश भर सके. इस पर पार्टी के अंदर मंथन तेज हो गया है.

कौन हो सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं. रघुवर दास का नाम प्रमुख है, लेकिन उनके जिद्दी स्वभाव को लेकर मतभेद हैं. प्रदीप वर्मा, जो ओबीसी वर्ग से आते हैं और वर्तमान में प्रदेश महामंत्री हैं, संघ के करीबी माने जाते हैं, लेकिन संगठन को मजबूत करने की क्षमता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

इन लोगों का नाम रेस में
आदित्य साहू और मनीष जायसवाल भी संभावित उम्मीदवार हैं. मनीष जायसवाल को बाबूलाल मरांडी का समर्थन मिल सकता है. वहीं, अमर कुमार बावरी भी प्रयासरत हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन उनके लिए बाधा बन सकता है.

जल्द ही होगा प्रदेश अध्यक्ष का नाम ऐलान
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल झारखंड के दौरे पर आए और इस मुद्दे पर फीडबैक लिया. अब केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक