झारखंड में आज जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची झारखंड में मानसून की सक्रियता के चलते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार शाम को जारी किए गए बुलेटिन में 29 जुलाई को 13 जिलों में कहीं-कहीं तेज और भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ट्रफ डाल्टनगंज से होकर गुजर रहा है, जिसका प्रभाव झारखंड पर भी पड़ रहा है। 30 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का भी अनुमान है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 29 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, बोकारो और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 30 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद में भी कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और तेज हवा के कारण होने वाले हादसों से बचाव के लिए सतर्क रहने और जरूरी उपाय अपनाने की अपील की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को