झारखंड में पुलिस संस्मरण दिवस परेड पर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) एक परिसर के परेड मैदान में आज पुलिस संस्मरण दिवस परेड आयोजित किया गया। इसमें देशभर के विभिन्न पुलिस और पारा मिलिट्री फोर्स के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस आयोजन में डीजीपी अनुराग गुप्ता, डीजी प्रशांत सिंह, आईजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, एवी होमकर, डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा और रांची एसएसपी राकेश रंजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने शहीदों की याद में वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि दी। 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच देश के अर्धसैनिक बलों और विभिन्न राज्यों की पुलिस बल के कुल 191 पदाधिकारी एवं जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त किया। इन शहीदों में झारखंड के आरक्षी 361 सुनिल धान भी शामिल हैं, जिन्होंने 12 अप्रैल को कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी। आरक्षी सुनिल धान चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र स्थित रातामाटी गांव के घने जंगल (पश्चिम) में जिला बल, कोबरा 203, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड जगुआर के एसाल्ट-11 के साथ संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान ड्यूटी पर थे। इसी दौरान भाकपा माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में वे वीरगति को प्राप्त हुए। पुलिस संस्मरण दिवस परेड के आयोजन के माध्यम से सभी वीर बलिदानियों को नमन किया गया। साथ ही झारखंड पुलिस के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने दृढ़ निश्चय किया कि वे शहीदों के परिवारों के साथ हर परिस्थिति में हमेशा खड़े रहेंगे और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष