झारखंड में भी मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, राजनीतिक दलों को हर बूथ पर बीएलए नियुक्त करने का दिया गया निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांचीः बिहार की तरह झारखंड में भी मतदाता सूची पुनरीक्षण की सुगबुगाहट तेज हो गई है. गुरुवार 10 जुलाई को चुनाव आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. जिसमें सभी मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट यानी बीएलए नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है, जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे.इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि राजनीतिक दल जिला/ विधानसभा स्तर पर बूथ लेवल एजेंट–1 एवं सभी मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट– 2 को चयनित करते हुए उनकी सूची संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के क्रम में एक भी मतदाता छूटे नहीं, इसलिए बीएलए एवं बीएलओ आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे. मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के चयनित बीएलए को शर्तों के साथ मतदाताओं के फॉर्म जमा करने, मतदाता सूची के प्रारूप की कॉपी प्राप्त करने आदि कई अधिकार भी दिए गए हैं.मतदाता सूची को पारदर्शी एवं एक भी मतदाता छूटे नहीं इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बीएलओ की भूमिका के साथ–साथ बीएलए की भी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि राजनीतिक दल बीएलए नियुक्त करते समय इस बात का ध्यान रखें कि संबंधित बीएलए उसी मतदान केंद्र का मतदाता हो. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल बीएलए की सूची संबंधित क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे, इस बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए