झारखंड विधानसभा का रजत जयंती समारोह होगा खास, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड विधानसभा अपने गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार रजत जयंती समारोह भव्य तरीके से मनाने जा रही है। 22 नवंबर 2000 को स्थापित विधानसभा अपने 25 साल के सफर को यादगार बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियाँ कर रही है। 22 नवंबर को विधानसभा परिसर में दिनभर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे। आयोजन को दो सत्रों में विभाजित किया गया है—सम्मान सत्र और सांस्कृतिक संध्या

पहला सत्र : सम्मान समारोह

  • राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
  • शहीदों के आश्रितों को भी सम्मान प्रदान होगा।
  • क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी में नवंबर 2023 से अब तक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
  • राज्यपाल के हाथों ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित करेंगे।
  • इसके लिए विशेष चयन समिति का गठन किया गया है।

स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समारोह में सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायक—यहां तक कि बिहार विभाजन के समय के विधायक भी—आमंत्रित किए गए हैं।

दूसरा सत्र : सांस्कृतिक संध्या

  • शाम को विधानसभा परिसर रोशनी और रंगारंग प्रस्तुतियों से जगमगा उठेगा।
  • बॉलीवुड के मशहूर गायक रूप कुमार राठौर लाइव प्रस्तुति देंगे।
  • स्थानीय कलाकार झारखंडी लोकगीत और लोकनृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृति की झलक पेश करेंगे।

विधानसभा परिसर को मुख्य कार्यक्रम स्थल से लेकर स्वागत क्षेत्र तक दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है ताकि रजत जयंती समारोह ऐतिहासिक और यादगार बन सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए