झारखंड विधानसभा में टाइगर हत्याकांड पर हंगामा, बाबूलाल मरांडी का पुलिस पर बड़ा आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने अनिल टाइगर हत्याकांड का मुद्दा उठाया. इतना ही नहीं मरांडी ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि रांची पुलिस हत्या के बाद पीड़ित का चरित्र हनन कर रही है और सुनियोजित तरीके से मामले को कमजोर करने की कोशिश हो रही है.

पुलिस मामले को भटकाने में जुटी– मरांडी

बाबूलाल मरांडी का आरोप है कि कांके थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर हत्या हुई, लेकिन पुलिस ने इसे लातेहार की घटना बताने की कोशिश की. उन्होंने आरोप लगाया कि रांची एसपी सुनियोजित तरीके से अपराधियों को बचाने में लगे हैं.

पुलिस अपराधियों को नहीं, वसूली को पकड़ रही

मरांडी ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया और कहा कि झारखंड पुलिस को अपराध रोकने के बजाय वसूली का टारगेट दिया गया है.
वहीं इन तमाम आरोपों पर सरकार ने जवान देते हुए कहा है कि सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी.

टाइगर हत्याकांड को लेकर सियासी घमासान तेज है। अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में क्या ठोस कदम उठाती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक