झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची : झारखंड के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शराब घोटाला केस में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सिद्धार्थ सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। सिद्धार्थ को रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ के खिलाफ एसीबी ने पिछले दिनों कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। इससे पहले एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ वारंट लिया था। झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है। इससे पहले मंगलवार (17 जून) को एसीबी की टीम ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद अमित प्रकाश से एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की गयी थी। शराब घोटाला केस में झारखंड एसीबी की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया के रूप में यह सातवीं गिरफ्तारी की है। इससे पूर्व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग प्रधान सचिव आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह, पूर्व महाप्रबंधक वित्त सुधीर कुमार दास, पूर्व महाप्रबंधक वित्त सह अभियान सुधीर कुमार, प्लेसमेंट एजेंसी मार्शन इन्नोवेटिव के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को एसीबी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपित न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक