ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की घर वापसी का रास्ता साफ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड सरकार की पहल और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। सभी मजदूर 4 नवंबर को ट्यूनीशिया से भारत के लिए उड़ान भरेंगे। 5 नवंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपने-अपने गृह जिला लौटेंगे।
ये सभी लोग एलएंडटी की परियोजनाओं के लिए आउटसोर्सिंग के आधार पर काम करने वाली प्रेम कन्ट्रक्शन कंपनी के अधीन मजदूरी के लिए झारखंड के तीन जिलों से ले जाए गए थे, लेकिन उन्हें तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा था। हाल में इन मजदूरों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी दुर्दशा बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें धोखे से विदेश ले जाया गया और वहां बगैर वेतन दिए उनसे लगातार काम कराया जा रहा था। कंपनी ने उनके पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए थे।
मामला सामने आने के बाद झारखंड सरकार ने तुरंत विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। इसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू हुई। सरकार के हस्तक्षेप के बाद एलएंडटी कंपनी का प्रबंधन भी सक्रिय हुआ। आखिरकार इन मजदूरों से काम लेने वाली आउटसोर्सिंग कन्स्ट्रक्शन कंपनी ने मजदूरों के बकाया वेतन का पूरा भुगतान किया और उनके स्वदेश लौटने की व्यवस्था सुनिश्चित की।
एलएंडटी के अधिकारियों के अनुसार, मजदूरों की वापसी के सभी औपचारिक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। सभी मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के रहने वाले हैं। वे 4 नवंबर को ट्यूनीशिया से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे।
इस बीच, मजदूरों ने एक नया वीडियो जारी कर सरकार के साथ-साथ एलएंडटी कंपनी के प्रति आभार जताया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक