डीएसपीएमयू में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर छात्रों ने दिखाई शानदार रचनात्मकता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में आज विश्व फोटोग्राफी दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने फोटोग्राफी के विविध रंग बिखेरे और फोटो प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विषयों पर फोटो कैप्चर कर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी दृष्टि और कल्पनाशीलता झलकती रही।
इस आयोजन को सफल बनाने में संदीप कुमार राणा, सचिन कुमार महतो, अनिशा सिंह, शिवान साहू, अंकित कुमार उपाध्याय, नितिन कुमार, महि राज, नेहा कुमारी, सिद्धि यादव, जया कुमारी, मोहम्मद नाविद अंसारी और खुशबू कुमारी जैसे छात्रों का योगदान सराहनीय रहा। इन सभी ने मिलकर विश्व फोटोग्राफी दिवस को यादगार बना दिया।
आयोजन के दौरान फोटोग्राफी के तकनीकी पक्षों पर भी चर्चा की गई और छात्रों को फोटो जर्नलिज्म तथा मीडिया फोटोग्राफी के व्यावसायिक अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक रवि प्रकाश, दिवाकर सिंह और दीप्ति गौरव ने छात्रों को फोटोग्राफी को अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विभागाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक