तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज से, 2.85 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा : जिले में 28 से 30 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के सफल संचालन को लेकर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. एस.सी. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
सिविल सर्जन डॉ. शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभियान का संदेश “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” रखा गया है। उन्होंने कहा कि 28 जून को बूथ दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जिले के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ 28 जून की सुबह आठ बजे सदर अस्पताल, गोड्डा से किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी अभियान की शुरुआत होगी।

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कुल 2,85,788 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1,090 बूथ, 1,159 टीमें, 2,318 वैक्सीनेटर, 237 सुपरवाइजर, 104 सब-डिपो, 29 ट्रांजिट टीम तथा 33 मोबाइल टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से वैक्सीनेटरों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया गया है।

सभी प्रखंडों का माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है तथा वैक्सीन, आईईसी सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।
अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम एवं नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्षों से समन्वय स्थापित कर अभियान की प्रगति की समीक्षा करेगा।

डॉ. शर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील करते हुए कहा कि “एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए” के संकल्प के साथ स्वास्थ्य विभाग कार्य कर रहा है।

उन्होंने अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने का आग्रह किया। प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक व अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक