तीर-कमान के साथ सुरक्षित है घाटशिला का मान-सम्मान: हेमंत सोरेन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र एक भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “तीर-कमान के साथ घाटशिला का मान-सम्मान हमेशा सुरक्षित रहा है और आगे भी रहेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि घाटशिला की जनता 11 नवंबर को तीर-धनुष पर मुहर लगाकर पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएगी।” मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ी भीड़ ने माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया। जगह-जगह समर्थकों ने हेमंत सोरेन का फूल-मालाओं और जयकारों से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के जन-जन का यही स्नेह उनकी असली ताकत है। “आपका यह प्यार और भरोसा ही मुझे हर दिन राज्य के विकास के लिए और मेहनत करने की प्रेरणा देता है,” उन्होंने कहा। उधर, झामुमो की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने भी शनिवार को पार्टी प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में विशाल रोड शो किया। क्षेत्र में उनका जोरदार स्वागत हुआ और लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। उत्साहित भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह चुनाव केवल एक सीट का नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता और सम्मान का सवाल है। झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जिताना, स्वर्गीय रामदास सोरेन जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” कल्पना सोरेन ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से झामुमो लगातार जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 11 नवंबर को तीर-धनुष के पक्ष में मतदान कर झारखंड की पहचान, संस्कृति और विकास की निरंतरता को मजबूत करें। घाटशिला का यह उपचुनाव अब पूरी तरह हेमंत बनाम चंपई की प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है, और हर किसी की निगाहें 11 नवंबर के मतदान पर टिकी हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक