तीसरी सोमवारी को उमडा़ कांवरियों का जनसैलाब, साढ़े तीन लाख से अधिक कांवरियों ने किया जलार्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर‌ : विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला – 2025 के तीसरी सोमवारी को कांवरिया शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. रविवार देर रात्रि से ही कांवरियों का जनसैलाब नंदन पहाड़ से आगे बढ़कर कुमैठा स्टेडियम तक पहुंच गया. तकरीबन 15 किलोमीटर लंबी कतार लग गई. आज सुबह के लगभग 4 बजे भक्तों के लिए मंदिर का पट खोला गया. समाचार लिखे जाने तक कांवरियों का कतारबद्ध पूजा लागू है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन चुस्त व्यवस्था बनाए रखने में सतत प्रयासरत है. देवघर के एसडीएम सह मंदिर प्रभारी दंडाधिकारी रवि कुमार ने जानकारी दी कि बाबा मंदिर का पट आज रात के 10 बजे बंद कर दिया जाएगा. तब तक साढ़े तीन लाख कांवरिया बाबा पर जलार्पण कर लेंगे. सनद रहे कि श्रावणी मेला में बाबा का स्पर्श पूजा बंद कर दिया जाता है और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दो अर्घा एक आंतरिक एक बाह्य लगाया जाता है जिसके माध्यम से शिव भक्त कांवरिया जलार्पण कर बाबा पर गंगाजल अर्पित करते हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक