तेजस्वी ने फिर दिलाई पिछले बिहार चुनाव की याद, संवैधानिक संस्थाये हुई हाइजैक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
 पटना ; बिहार चुनाव को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव काफी एक्टिव हैं। इस बीच, उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में 2020 के बिहार चुनाव की याद दिलाई है। मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि 2014 के बाद से, जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, सबको हाइजैक कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इलेक्शन की घोषणा करता है, वह चुनाव की तारीखों की घोषणा करता है, लेकिन इससे पहले ही भाजपा के आईटी सेल को चुनाव की तारीख की जानकारी होती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी बातों पर हमारी नजरें हैं, लेकिन इसमें संवैधानिक संस्थाओं को ईमानदारी से चुनाव कराना चाहिए। अगर संवैधानिक संस्थाएं बर्बाद हो जाएंगी तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा कि ये बड़ी बात है, कोई भी अधिकारी किसी के बहकावे में ना आयें। पिछली बार 2020 में जो बिहार चुनाव हुआ था, उसमें हमलोगों ने सरकार बना ली थी। उस समय पहली बार चुनाव आयोग ने तीन बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जस्टीफाई किया था। तेजस्वी ने कहा कि आखिर उस समय चुनाव की गिनती क्यों रोकी गई थी शाम में? फिर रात के अंधेरे में 11-12 बजे गिनती क्यों शुरू हुई? हमारे जीते हुए कैंडिडेट को 12, किसी को 15 वोट से हारने की घोषणा की जाती है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक