तेजस्वी यादव Say, खबरदार जो इसे जंगलराज कहा! बंगले के बाहर चली गोली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार की राजधानी पटना के वीवीआईपी इलाके पोलो रोड पर गुरुवार को अपने सरकारी आवास के बाहर गोली चलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर बरस पड़े हैं। सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक ट्वीट में तेजस्वी ने तंज भरे लहजे में कहा है कि खबरदार जो इसे जंगलराज कहा। तेजस्वी के साथ ही पोलो रोड पर राज्य सरकार में जनता दल यूनाइडेड (जेडीयू) के मंत्री अशोक चौधरी के अलावा कई सीनियर नेता और अफसरों का आवास है। अपराधियों ने गुरुवार को यहां एक युवक को लूट लिया और विरोध करने पर गोली चलाई, जिसमें लड़का बाल-बाल बच गया।विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा है- “आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई/चलवाई गयी है। NDA के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अपराधी हाई सिक्योरिटी जोन में, जहां कुछ ही दूरी पर राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, नेता प्रतिपक्ष आवास, न्यायाधीश आवास और एयरपोर्ट है, वहां खूंखार अपराधी खुलेआम फायरिंग करते घूम रहे है। ख़बरदार! कोई इसे जंगलराज कहेगा तो? वैसे भी कल प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं, इसलिए गोदी मीडिया को सकारात्मक छवि बनाए रखनी है।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत