तेज प्रताप को अखिलेश देंगे कंधा , सियासी तास पर सबकी नजर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : लालू यादव द्वारा पार्टी और परिवार से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव अब बिहार में नए सियासी दल के साथ राजनीति करते दिख सकते हैं. तेज प्रताप यादव का पिछले महीने अनुष्का यादव नाम की एक महिला के साथ रिलेशनशिप में होने का खुलासा हुआ था. इसके बाद नैतिकता के आधार पर लालू यादव ने पार्टी और परिवार से उन्हें बाहर कर दिया था. हालांकि आप माना जा रहा है कि तेज प्रताप राजद की जगह बिहार में एक नए दल को सियासी मजबूती प्रदान करने के लिए नेतृत्व करेंगे.सूत्रों की माने तो खुद को बिहार की सियासत में एक बड़े लीडर के रूप में उभारने के लिए तेज प्रताप यादव जल्द ही समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी दो दिन पहले ही बात भी हुई थी. तब तेज प्रताप यादव ने एक्‍स पर ल‍िखा, ”आज मेरे परिवार के सबसे प्यारे सदस्यों में से एक यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी से वीडियो कॉल पर लंबी वार्ता हुई,इस दौरान बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई….अखिलेश जी हमेशा से ही मेरे दिल के काफी करीब रहे है और आज जब मेरा हालचाल लेने के लिए उनका अचानक से कॉल आया तो ऐसा लगा जैसे मैं अपने इस लड़ाई में अकेला नही हूं….बता दें कि इससे पहले 25 मई 2025 को तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल किये जाने के लालू यादव के फैसले के बाद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, यह समाचार चिंतनीय है कि बिहार के एक चर्चित राजनीतिक परिवार के सदस्य के सोशल मीडिया को हैक करके, उनकी तस्वीरों के साथ झूठी सामग्री प्रकाशित की गई है. ये एक बहुत गंभीर मामला है. अगर ऐसे ही हैकिंग होती रही तो कोई इसका बेहद गंभीर और संवेदनशील दुरुपयोग भी कर सकता है या तो सच्चे व्यक्ति को बदनाम करने के लिए या कोई गलत व्यक्ति अपने आत्मप्रचार के लिए. हालांकि बाद में तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के बीच सम्बन्धों का खुलासा हुआ जिसके बाद उनके खिलाफ लालू यादव ने कार्रवाई की.  बता दें कि अखिलेश यादव तेज प्रताप यादव की बहन राजलक्ष्मी यादव के ससुर हैं. लालू यादव और मुलायम सिंह यादव के परिवार के इस रिश्तेदारी को अब नए रूप में पेश करने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव को समाजवादी पार्टी के टिकट पर बिहार में चुनाव में उतारने की रणनीति बन सकती है. 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष