तैयारी नगर निकाय चुनाव: एक बैलेट बॉक्स में होगा मेयर और पार्षद का मतदान, 16 जनवरी को आरओ-एआरओ का प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव इस बार बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएंगे। चुनाव की खास बात यह होगी कि मतदाता एक ही बैलेट बॉक्स में पार्षद और मेयर/अध्यक्ष के लिए वोट डालेंगे। हालांकि, भ्रम से बचने के लिए दो अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से सभी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 16 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में दिनभर चुनाव प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप संचालित कराने की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आयोग ने सभी जिलों को 50-50 चुनाव चिन्ह जारी कर दिए हैं और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने का निर्देश दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में बैलेट बॉक्स उपलब्ध रहेंगे। बैलेट बॉक्स की रंगाई और मरम्मती का कार्य जिला स्तर पर पूरा कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेयर के लिए पिंक रंग का बैलेट पेपर और वार्ड पार्षद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर होगा। हालांकि, आयोग के इस फैसले से कि दोनों पदों के लिए वोट एक ही बैलेट बॉक्स में डाले जाएंगे, मतगणना में विलंब की संभावना बढ़ गई है। काउंटिंग के दौरान सभी बैलेट बॉक्स से मेयर और पार्षद के बैलेट पेपर को अलग-अलग छांटना होगा। अलग-अलग रंग होने से छंटाई में सुविधा तो मिलेगी, लेकिन इसके बावजूद परिणाम घोषित होने में स्वाभाविक रूप से अधिक समय लग सकता है। बहरहाल, प्रशिक्षण कार्यक्रम के पूरा होने के बाद इस महीने के अंत तक नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव कराने के लिए वार्ड पार्षद और मेयर/अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। प्रशिक्षण के बाद आयोग एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर चुनाव की घोषणा की प्रक्रिया को अंतिम रूप देगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह