दलित बच्ची से रेप और मौत का मामला गरमाया पटना , यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, विरोध मार्च निकाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना से बवाल मच गया है। पटना के पीएमसीएच अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद कांग्रेस  ने के साथ-साथ पटना की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही सड़क पर जमकर हंगामा मचाया। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मुजफ्फरपुर में दलित बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या को लेकर आज यानी दो जून को बिहार कांग्रेस के नेताओं ने पटना की सड़कों पर बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को लेकर हल्लाबोल प्रदर्शन किया है। जिसमें बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित पार्टी के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर प्रदर्शन करते दिखाई दिए। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि एक दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात हुई और फिर उसका गला रेतकर हत्या की कोशिश की गई। गंभीर हालत में उसे पटना के पीएमसीएच अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज में हुई लापरवाही और देरी के चलते पांच घंटे तक जिंदगी से जूझने के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि इस दर्दनाक घटना के बाद अब बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज पटना के सदाकत आश्रम से मोर्चा निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब कर रहे हैं। साथ ही उनके साथ प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ और युवा कांग्रेस का कहना है कि यह सिर्फ एक बच्ची की बात नहीं है, यह पूरे सिस्टम की असफलता का सवाल है। साथ ही मंगल पांडे से इस्तीफा मांगा है। अब इंसाफ की लड़ाई सड़कों पर लड़ी जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय