दानापुर में कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना ; बिहार के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में देररात हुए हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नया पानापुर 42 पट्टी में हुआ है। यहां एक कच्चे मकान के गिर जाने से गृहस्वामी समेत पांच लोगों के प्राण पखेरू उड़ गए। दानापुर बिहार की राजधानी से लगभग 14 किलोमीटर दूर है।ग्रामीणों के अनुसार, मकान के गिरने की आवाज सुनते ही सबसे पहले पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।यह हादसा बबलू खान (32) के परिवार के साथ हुआ। बबलू इंदिरा आवास योजना के तहत बने इस मकान में पत्नी रौशन खातून (30), पुत्र मोहम्मद चांद (10), पुत्री रुखशार (12) और चांदनी (2) के साथ रह रहे थे। हादसे के वक्त पांचों सो रहे थे। थाना अध्यक्ष विनोद ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक