दिल्ली में हर माह खुलेंगे 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एलान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति देने का बड़ा एलान किया।दिल्ली सरकार हर माह 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने लक्ष्य रखा है, ताकि लोगों को घर के नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोग्य मंदिरों के लिए केवल 100 गज जमीन पर्याप्त है, लेकिन जहां संभव हो, बड़े आकार की सरकारी जमीनों पर इनका निर्माण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़े केंद्रों में हॉल बनाए जाएंगे ताकि आपात स्थिति में बेड की व्यवस्था की जा सके। सरकार पुराने प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों को भी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तब्दील कर रही है। साथ ही नए भवनों का निर्माण तेज गति से जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल व नॉन मेडिकल उपकरणों की खरीदारी और स्टाफ की नियुक्ति को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि मंदिरों के उद्घाटन के बाद किसी प्रकार की रुकावट न आए। फिलहाल दिल्ली में 67 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं, जहां 12 प्रकार की समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें मानसिक स्वास्थ्य और बुजुर्गों की देखभाल जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का यह विस्तार राजधानी की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष