दुमका के विकास के लिए मुख्‍यमंत्री के परिवार ने नहीं किया कोई काम : निशिकांत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुमका। गोडडा सांसद निशिकातं दुबे ने कहा है कि राज्‍य की महिलाओं को सरकार की ओर से दी जानेवाााली मंईयां सम्‍मान योजना की राशि चार माह से नहीं दी गई है। उन्‍होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्‍या मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को चार माह से वेतन नहीं मिल रहा हैै। सांसद ने यह बातें भाजपा समर्थित नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी अमिता रक्षित के समर्थन में आयो‍जित कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए बुधवार को कही।

 

उन्होंनेे कहा कि उपराजधानी दुमका सहित संथाल परगना प्रमंडल की स्थिति बेेेहद खराब है, जबकि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन संथाल परगना के विधानसभा और उनके छोटे भाई बसंत सोरेन स्थानीय विधायक हैं। मौके पर उन्‍होंने भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी के अनुभवों का लाभ मिलने की बात कहते हुए कहा कि केंद्र सरकार नगरों के विकास के लिए 5 करोड़ का विशेष बजट रखा है। जिसे पार्टी समर्थित प्रत्‍याशि अमिता रक्षित अपने अनुभव और सरकार से सहयोग दुमका के विकास के लिए पा सकती हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री और उनके पिता शिबू सोरेन उनके आदरणाीय हैं। लेकिन कोई बता सकता है कि गुरूजी ने दुमका क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कौन सा काम किया है। उन्होंने फुलो-झानो मेडिकल काॅलेज अस्पताल का निर्माण दुमका में कराने का श्रेय अमिता रक्षित काे दिया।

 

डाॅ दूबे ने कहा कि बाबा बासुकीनाथ तक फोर लेन सडक बन रही है, लेकिन हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल को एक साल होनेवाला है, लेकिन बासुकीनाथ से लेकर महारो तक के सडक की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यूजीसी केंद्र के बिल पर स्वर्णों की नाराजगी पर उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार किसी भी वर्ग को उसके अधिकार से वंचित नहीं करेगी। संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 15 में भारत के हरेक नागरिक के सुरक्षा और अधिकारों का जिक्र है। उन्होंने प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को संसद के घेराव करने की बात करते हुए कहा

 

मौके पर जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, मीडिया प्रभारी नवल किस्कू आदि मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह