दुमका में फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ आज, सीएम करेंगे उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
राज्य के युवा भरेंगे आसमान के सपनों की उड़ान, दुमका एयरपोर्ट परिसर में फ्लाइंग इंस्टीट्यूट शुरुआत                                                          दुमका: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दुमका पहुंचेंगे, जहां वे दुमका एयरपोर्ट परिसर में बने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे सदर प्रखंड के आसनसोल पंचायत में आयोजित ‘सेवा अधिकार सप्ताह – सरकार आपके द्वारा’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एयरपोर्ट परिसर में चल रही तैयारियों की समीक्षा प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही है। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में कॉमर्शियल पायलट प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के लिए कई ग्लाइडर मशीनें मंगाई जा चुकी हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हवाई अड्डा परिसर में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। चारों ओर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर व होर्डिंग्स लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के भी विस्तृत इंतजाम किए गए हैं। दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर दुमका आएंगे। वे फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के उद्घाटन के साथ ही विकास की कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक