दुमका में हत्या के दोषी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुमका। हत्या के अभियुक्त दुर्गा टुडूको अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ योगेश सिंह के न्यायालय ने दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने मामले में 9 गवाहों की गवाही पर अभियुक्त को दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना किया। मामले की जानकारी देते हुए सहायक लोक अभियोजन भवेंद्र सोरेन ने बताया कि 9 गवाहों की गवाही पर अभियुक्त को न्यायालय ने दोषी करार दिया। जानकारी के अनुसार मामले में घटना के तीन माह बाद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया हुई थी। उल्‍लेखनीय है कि घर जमाई होने और जमीन विवाद में पायो हेम्ब्रम की हत्या हुई थी। घटना के दिन 12 मार्च 2022 को पायो हेम्ब्रम जलावन के लिए कुल्हाड़ी से लकड़ी फाड़ रहा था। तभी अभियुक्त दुर्गा टुडू मौके पर पहुंचा और पायो हेम्ब्रम से कहा कि लाओ लकड़ी हम फाड़ देते हैं। पायो हेम्ब्रम ने सोंचा की अभियुक्त दुर्गा टुडू मदद करने के उद्देश्य से आया है। उसने दुर्गा टुडू को कुल्हाड़ी दे दिया। लेकिन अभियुक्त दुर्गा टुडू ने कुल्हाड़ी से पायो हेम्ब्रम पर वार कर दिया। जिससे पायो हेम्ब्रम के गर्दन में गंभीर चोट आयी और उसकी मौत हो गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को