दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन और मौजूदा सेवाओं के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से त्योहारी सीजन में घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और अलग-अलग राज्यों के बीच यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी और बेहतर यात्रा विकल्प मिलेंगे।

सिकंदराबाद-नाहरलगुन-सिकंदराबाद स्पेशल

सिकंदराबाद-नाहरलगुन-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन के पांच-पांच अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 07046 सिकंदराबाद-नाहरलगुन स्पेशल 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सिकंदराबाद से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और रविवार शाम 4 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 07047 नाहरलगुन-सिकंदराबाद स्पेशल 5 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1 बजे नाहरलगुन से रवाना होकर बुधवार रात 9:50 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

सांतरागाछी-नाहरलगुन-सांतरागाछी स्पेशल

इस ट्रेन के नौ-नौ अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 08047 सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6 बजे सांतरागाछी से रवाना होकर शनिवार रात 8:50 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08048 नाहरलगुन-सांतरागाछी स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को रात 11:55 बजे नाहरलगुन से चलेगी और सोमवार सुबह 4:15 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

हावड़ा-लामडिंग-हावड़ा स्पेशल

हावड़ा-लामडिंग-हावड़ा स्पेशल के सात-सात अतिरिक्त फेरे चलेंगे। ट्रेन संख्या 03005 हावड़ा-लामडिंग स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 7:15 बजे हावड़ा से रवाना होकर शनिवार सुबह 8 बजे लामडिंग पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03006 लामडिंग-हावड़ा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 11 बजे लामडिंग से चलेगी और रविवार दोपहर 12:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इस ट्रेन के प्रमुख ठहराव में बैण्डेल, कटवा, जंगीपुर रोड, मालदा टाउन, न्यू जलपाईगुड़ी, कामाख्या और होजाई शामिल हैं।

कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी-कोलकाता स्पेशल

कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी-कोलकाता स्पेशल के 14-14 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 03129 कोलकाता-एनजेपी स्पेशल 17 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार और रविवार रात 11:10 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03130 एनजेपी-कोलकाता स्पेशल 18 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार और सोमवार दोपहर 12:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होकर अगले दिन रात 12:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहराव में नैहाटी, नवद्वीप धाम, आजिमगंज, न्यू फरक्का, बारसोई और किशनगंज शामिल हैं।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से घर लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलने की उम्मीद है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण